BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) को ड्रोन और साइनाइड गैस के बमों से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज धमकी के बाद जामताड़ा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा व्यवहार न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर Ajitham kundumba@outlook.com नामक पते से एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने अपनी पहचान अजितम कुडुंमा, ‘एक्स तमिलनाडु रिट्रीवल ट्रूप कैडर’, ग्रेटर चेन्नई (तमिलनाडु) के रूप में दी है।

​धमकी भरे मेल में मुख्य रूप से निम्नलिखित बातें कही गई थीं:
​कोर्ट परिसर और जज के चेंबर में साइनाइड गैस से भरे 14 बमों का विस्फोट किया जाएगा।
​कुछ बमों को ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की भी योजना है।
​इस हमले का उद्देश्य जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाना है।

​पुलिस की कार्रवाई
​इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय में पदस्थापित एसआई उमेश सिंह ने जामताड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजितम कुडुंमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जामताड़ा थाना कांड संख्या 30/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 55, 351(2), 351(3), और 351(4) के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल, पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस और आरोपी की लोकेशन को ट्रैक करने में जुटी है ताकि धमकी के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी में डीजे बजाने पर रोक को लेकर विधानसभा में हंगामा

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

Khabar365newsबांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब झारखंड के मौसम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों का हमला, दो लोगों की पिटाई

Khabar365newsगुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा गांव में मंगलवार रात बच्चा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना

Khabar365newsपटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में अगले 24 घंटें बादल...