Hazaribagh

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार, एक फरार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: पुलिस ने 23 सितम्बर की रात कटकमदाग थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को हथियार, नकदी और बाइक समेत गिरफ्तार किया, जबकि एक अपराधी मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 3 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, एक अपाचे बाइक, ₹35,000 नकद और एप्पल व ओप्पो मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए अपराधियों की पहचान मनीष राणा, दीपक गुप्ता और अमन कुमार उर्फ पवन सिंह के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी अभिनाश कुमार की तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

यह सफलता अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में हुई, जिसमें पेलावल अंचल के पु०नि० शाहिद रजा, कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय, बड़ा बाजार ओ०पी० थाना प्रभारी पंकज कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, कटकमदाग थाना के पु०अ०नि विक्की ठाकुर और चित्तरंजन कुमार, कोर्रा थाना के पु०अ०नि विट्टी रजक तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पत्रकार वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी और इसे हजारीबाग पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...