BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

नदी की तेज धारा में बह गईं एक ही परिवार तीन बच्चियां, परिवार में मातम 

Share
Share
Khabar365news

बिहार के गोपालगंज में गंडक नदी पार करने के दौरान एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियां तेज धारा में बह गईं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम का माहौल है। घटना जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट का है। सूचना मिलते ही SDRF-NDRF की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया।  

पानी की तेज धारी में एक साथ बह गई
सूत्रों के मुताबिक, तीनों बच्चियां अपनी अम्मी के साथ खेत में काम करने जा रही थी। इसी क्रम में नदी पार करते समय पानी की तेज धारा में से तीनों एक साथ बह गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बेबस मां कुछ नहीं कर पाई। घटना की खबर पाते ही घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। 

मां की गोद सुनी पड़ी
लोगों ने इसकी सूचना SDRF-NDRF को दिया। सूचना पाते ही SDRF-NDRF टीम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया, लेकिन खबर लिखने तक तीनों बच्चियों की कोई पता नहीं चल पाई है। लोगों का कहना है कि अभी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भी मौजूद हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल कुदरत के इस कहर से मां की गोद सुनी पड़ गई है। इलाके में कोहराम मची हुई है।  गांव में सन्नाटा और गम का माहौल है। परिजन बदहवास हैं और हर आंख में आंसू हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...