BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नहाने गए एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूबे, एक का शव मिला

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान झारखंड के सरायकेला जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार शाम शहरबेड़ा छठ घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नदी में स्नान कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में डूब गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 14 वर्षीय आर्यन यादव की मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय संजय सिंह और 19 वर्षीय प्रतीक कुमार की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संध्या अर्घ्य के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आर्यन यादव नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए। उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव में तीनों बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। चांडिल थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक नदी में तलाशी अभियान जारी रहा। हादसे से घाट पर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं में दहशत और मातम छा गया। आर्यन का परिवार गमगीन है। खबर मिलते ही जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने और घाटों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि शहरबेड़ा छठ घाट पर पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन घटना के बाद सुरक्षा के दावे हमेशा लड़खड़ा जाते हैं। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश है। सरायकेला जिले में जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने छठ से पहले सैकड़ों बैठकें कीं, गोताखोरों और अन्य जरूरी इंतजामों की जानकारी देते हुए सुरक्षित छठ पर्व संपन्न कराने का वादा किया। हालांकि, छठ पूजा के दिन हुए इस हादसे ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

सांस्कृतिक भाषा आंदोलन यात्रा की तैयारी तेज

Khabar365newsटीआरएल विभाग में हुआ अभ्यास, 3 नवंबर को बापू वाटिका से निकलेगी...

ActiveBreakingJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

Khabar365newsएसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर एक माह तक चला विशेष...

ActiveJharkhandRamgahRamgarhSportsझारखंडरांची

राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsझारखंड । फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को हराकर जीती ट्रॉफी, रोशनी कुमारी...