रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो रामगढ़
रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी पसरिया घाटी स्थित सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं एक अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी अनुसार तुलेश्वर साव एवं रघुनाथ साव अपने बाईक पर सवार होकर उरीमार से बड़कागांव नापो की और जा रहे जिस बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार सुनील कुमार ने उन्हें अपने चपेटे में लिया। जिस बीच दोनों बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बड़कागांव नापो निवासी तुलेश्वर साव एवं रघुनाथ साव गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं एक अन्य को हल्की चोटें आई है। घटनाक्रम के बाद एक अज्ञात पिकअप वैन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु में भर्ती कराई गई जहां चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा।
Leave a comment