झारखंडब्रेकिंग

सिल्ली में घर में घुसे बाघ को किया गया रेस्क्यू, बिरसा जैविक उद्यान में रखा गया 

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में अचानक एक बाघ को रेस्क्यू कर लिया गया है। गांव के पुरंदर महतो के घर में मंगलवार सुबह अचानक बाघ घुस गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी से बाघ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया।

बाघ को पकड़ने के लिए बेतला नेशनल पार्क से आई टीम के साथ बिरसा जैविक उद्यान के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। इस दौरान रांची के डीएफओ श्रीकांत खुद मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के दौरान बाघ को ट्रैंकुलाइज करने यानी बेहोश करने की जरूरत नहीं पड़ी, जो राहत की बात रही।

वन विभाग के मुताबिक, फिलहाल बाघ को रांची के बिरसा जैविक उद्यान में रखा गया है। वहां उसका पूरा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि वह कहीं घायल तो नहीं है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी से बात करके तय किया जाएगा कि उसे किस जंगल में छोड़ा जाए। हालांकि, शिफ्टिंग के समय बाघ को हल्की बेहोशी की दवा दी गई ताकि उसे डर न लगे। 

वन्य प्राणी विशेषज्ञों के अनुसार, जब बाघ 14 से 18 महीने का होता है, तो वह अपना इलाका ढूंढने के लिए भटकता है। इस दौरान वह गलती से इंसानी बस्तियों में आ सकता है। मारदू गांव में आया यह बाघ भी संभवतः भटकते हुए ही यहां पहुंचा। उसकी उम्र का आंकलन करने के बाद ही असली वजह पता चल पाएगी। बता दें कि घटना 25 जून की सुबह की है जब बाघ अचानक पुरंदर महतो के घर में घुस आया। जैसे ही यह देखा गया, घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की स्थानीय टीम सुबह 5:30 बजे मौके पर पहुंच गई, लेकिन बाघ को निकालने के लिए बेतला से आने वाली विशेष टीम का इंतजार किया गया। बारिश और भारी भीड़ के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन अंततः बाघ को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...