Jharkhand

खुले में घूमता दिखा बाघ, लोगो में दहशत

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड : झारखंड के घाटशिला प्रखंड के कालचिट्टी पंचायत के बासाडेरा जंगल में बाघ ने अपना डेरा जमा लिया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में बाघ की चहलकदमी नहीं देखी गई है। इस कारण सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। बाघ की आखिरी लोकेशन बासाडेरा पहाड़ी में देखी गई थी। जब तक वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीण बाघ को नहीं देख लेते या बाघ किसी का शिकार नहीं कर लेता, तब तक यह कहना मुश्किल होगा कि बाघ की असली लोकेशन क्या है। बासाडेरा और धारागिरी के जंगलों में बाघ की लोकेशन होने के कारण बुधवार को दोनों गांवों के ग्रामीण न तो लकड़ी लाने जंगल गए और न ही गांव में ज्यादा चहल-पहल दिखी।

हालांकि बासाडेरा मध्य विद्यालय खुला रहा और बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी रही। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी रात में भी बासाडेरा, धारागिरी और बुरुडीह के जंगलों में बाघ की खोजबीन में जुटे हैं। बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ की लोकेशन पता करने के लिए बासाडेरा के जंगलों में 20 कैमरे लगाए हैं। इसके साथ ही जहां भी पीने के पानी का स्रोत है, वहां भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाघ एक दिन में 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। वन विभाग के रेंजर बीमा कुमार ने बताया कि बाघ की तलाश में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार जान जोखिम में डालकर जंगल में घूम रहे हैं। बाघ की लोकेशन पता करने के लिए 20 कैमरे लगाए गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...