CrimeJharkhand

श्री अग्रसेन स्कूल स्थित क्लास रूम से छात्र के बैग से हुई कट्टा बरामद के बाद आज पुलिस ने दो छात्र को बाल सुधारगृह हजारीबाग भेजा

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल में भुरकुंडा पुलिस ने कल एक बच्चे को स्कूल परिसर से एक छात्र के बैग से देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था जिसकी निशानदेही पर एक अन्य छात्र को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस जांच पड़ताल के बाद पकड़े गये छात्र और उसके एक साथी को न्यायिक हिरासत बाल सुधारगृह हजारीबाग भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कल मंगलवार श्री अग्रसेन स्कूल के क्लास रूम में छात्र के बैग में कट्टा मिलते ही क्लास रूम और स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधक ने स्कूल के एक छात्र एकलव्य शर्मा के पास देशी कट्टा होने की जानकारी पुलिस को दी थी।पुलिस त्वरित घटनास्थल पर पहुंचकर स्कूल बैग में रखे हथियार सहित छात्र को स्कूल परिसर से हिरासत में लिया जिसके निशानदेही पर उसके अन्य साथी छात्र शाहनवाज को भी हिरासत में लिया गया था।
आपको बताते चलें कि श्री अग्रसेन स्कूल में छात्र के बैग से हथियार बरामद का सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया था।कल दोपहर से ही आज देर सुबह 11:30 बजे तक श्री अग्रसेन स्कूल के डिसिप्लिन को लेकर चर्चा का बाजार भी गर्म रहा।
पुलिस ने दोनों छात्र को आज जुवेनाइल कोर्ट हजारीबाग भेज दिया। वहीं जानकारी अनुसार एकलव्य शर्मा और शाहनवाज के एक अन्य साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसे बाद में छोड़ दिया गया।वह जेएम कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। फिलहाल छात्र को बाल सुधारगृह हजारीबाग भेजें जाने पर भी कोयलांचल वासियों में छात्र के भविष्य को लेकर चिंता दुःख देखा गया है। छात्र को हथियार किसने दिया इसका खुलासा नहीं हो सका है लेकिन पकड़े गए छात्र के बयान अनुसार छात्र को यह कट्टा कचरा में पड़ा मिला था यह कट्टा इनके भविष्य पर आफ़त बनेगा इन्हें पता नहीं था ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...