झारखंडब्रेकिंग

आज झारखड के दो पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अर्जुन मुंडा और रघुवर दास मना रहे अपना जन्मदिन

Share
Share
Khabar365news

आज 3 मई है और आज का दिन झारखंड की राजनीति के लिए विशेष है, क्योंकि आज भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ही नहीं, बल्कि राज्य को दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का जन्म दिन है। अर्जुन मुंडा और रघुवर दास आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों दिग्गज नेताओं को उनके जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

अर्जुन मुंडा

झामुमो के साथ अपना राजनीति सफर शुरू करने वाले अर्जुन मुंडा की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। अर्जुन मुंडा ने राज्य का मुखिया बनने से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दूसरे मोदी मंत्रालय में आदिवासी मामलों के पूर्व मंत्री और कृषि और किसान कल्याण मंत्री रह चुके हैं। अर्जुन मुंडा का जन्म 3 मई, 1968 को हुआ था। 2009 के संसदीय चुनावों में जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे । भाजपा ने उन्हें पार्टी के महासचिवों में से एक नियुक्त किया है।

रघुवर दास

रघुवर दास का जन्म 3 मई, 1955 को जमशेदपुर में हुआ था। रघुवर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तो हैं ही, वह राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे, जिन्होनें 2014 से 2019 तक पूर्ण कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद 2023 में वे ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त हुए लेकिन 2024 के अंत में उन्होंने इस्तीफा देकर बीजेपी की सक्रिय राजनीति में दोबारा एंट्री की है। भाजपा ने 26 सितम्बर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। वे पूर्व में झारखण्ड के जमशेदपुर से विधायक थे।

2014 के चुनावों में उन्होंने ‘जमशेदपुर पूर्व’ सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए।

1977 में वह जनता पार्टी के सदस्य बने तथा 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए।

1995 में वे पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधायक चुने गए। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है।

बाबूलाल मरांडी ने अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को दी जन्मदिन की बधाई

झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने X पर अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

अर्जुन मुंडा को जन्मदिन की बधाई

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @dasraghubar जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

रघुवर दास को जन्मदिन की बधाई

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @MundaArjun जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां,

Khabar365newsसाहिबगंज। भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज...