JharkhandRamgarh

रामगढ़ में घने कोहरे से यातायात प्रभावित

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ में ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का असर साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।

रामगढ़ जिले में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे नेशनल हाइवे समेत मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर गाड़ियों को रेंगते हुए चलाना पड़ा।

घने कोहरे की वजह से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी देर हुई।

प्रशासन और यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को सावधानी बरतने, तेज़ रफ्तार से वाहन न चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रामगढ़ समेत आसपास के इलाकों में कोहरे का असर बना रह सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...