हजारीबाग

सदर प्रखंड में पदभार हस्तांतरण: संदीप तिर्की बने नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: सदर प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति विभाग में पदभार हस्तांतरण का औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर्तमान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास जय ने नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिर्की को विधिवत रूप से पदभार सौंप दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। पदभार ग्रहण करने के बाद नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिर्की ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और अधिक मजबूत बनाते हुए लाभुकों को समय पर और सही तरीके से राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
वहीं निवर्तमान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास जय ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रखंड के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी के नेतृत्व में सदर प्रखंड की आपूर्ति व्यवस्था और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें सफल और जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पदभार हस्तांतरण, नए पदाधिकारी सूरज प्रताप मौर्य ने संभाली जिम्मेदारी

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड सभागार कटकमसांडी में शनिवार को एक गरिमामय कार्यक्रम के...

हजारीबाग

हजारीबाग में फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की शोक सभा, प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Khabar365newsहजारीबाग। फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, हजारीबाग द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष...

हजारीबाग

कटकमसांडी में 7 और 8 मार्च को 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटनेंस कार्य को लेकर विभाग ने जारी की सूचना

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी...