हजारीबाग

सदर प्रखंड में पदभार हस्तांतरण: संदीप तिर्की बने नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: सदर प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति विभाग में पदभार हस्तांतरण का औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर्तमान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास जय ने नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिर्की को विधिवत रूप से पदभार सौंप दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। पदभार ग्रहण करने के बाद नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिर्की ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और अधिक मजबूत बनाते हुए लाभुकों को समय पर और सही तरीके से राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
वहीं निवर्तमान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास जय ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रखंड के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी के नेतृत्व में सदर प्रखंड की आपूर्ति व्यवस्था और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें सफल और जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार का अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार दूसरा बड़ा प्रहार, 18 पेटी में 384 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsचौपारण(हजारीबाग): अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार...

हजारीबाग

पदमा ओपी के नए प्रभारी बने श्रवण कुमार, अनुभव और कार्यकुशलता से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Khabar365newsपदमा (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के पदमा थाना ओपी में आज श्रवण कुमार...