हजारीबाग

पूर्व महासमिति अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने महंत विजयानंद दास को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news



हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष (वर्ष-2007) डॉ अमरदीप यादव ने बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास को अखाड़ा परिसर में मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि परंपरानुसार होली के बाद पहले रविवार को महासमिति अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराएं जिससे जो भी अध्यक्ष बने उसे हिंदू हितों के लिए कार्य करने का पर्याप्त समय मिल सके। महासमिति, अखाड़ों, प्रशासन और आम जनमानस के बीच बेहतर समन्वय के लिए कम से कम 18 दिन का समय जरूरी है।
ज्ञात हो कि हजारीबाग की शतकीय इंटरनेशनल रामनवमी के सफल संचालन हेतु रामनवमी महासमिति अध्यक्ष का चयन/चुनाव पुरानी परंपरानुसार होली के बाद प्रथम रविवार को होता आया है। परंतु पूर्व में आम सहमति से चयनित अध्यक्ष को उक्त प्रक्रिया से कम से कम 18 से 20 दिनों का समय मिलता था। परंतु जब चुनाव होता है तो नामांकन करने और सिंबल मिलने और मतदान होने में 4 से 6 दिन समय गुजर जाता है जिस कारण जो अध्यक्ष निर्वाचित होते हैं, उसे अपना कार्य करने का मात्र 2 सप्ताह का ही समय मिलता है।
अतः आपसे निवेदन है कि निम्न दो में से कोई एक नियम लागू करेंः-
1-होली के पहले चयन प्रक्रिया शुरू करें और होली के बाद प्रथम रविवार को महासमिति अध्यक्ष घोषित करें।
2-होली के बाद प्रथम रविवार को नामांकन तथा नाम वापसी का समय निर्धारित करें और प्रथम मंगला में ही अध्यक्ष घोषित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी: अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर...

हजारीबाग

साधु के भेष में आए थे ‘ठगराज’, हजारीबाग पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई ने टोटो से दबोचा!

Khabar365news​हजारीबाग: शहर के बड़ा बाजार ओ.पी. क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में सोमवार...

हजारीबाग

हजारीबाग में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: ब्लैक स्पॉट्स पर चला विशेष अभियान, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

Khabar365newsउपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला...

हजारीबाग

CEIR पोर्टल का कमाल: गिद्दी पुलिस ने खोज निकाला गुम हुआ मोबाइल, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग): आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता का एक और सकारात्मक...