GUMLARanchiब्रेकिंग

गुमला की आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल फोन जब्त

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरगु स्थित मंत्री होटल के पास 16-17 वर्ष की एक किशोरी के मिलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस-उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सूचित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मु.) द्वितीय के नेतृत्व में रातु थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर किशोरी को थाने लाया और महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा उसकी बयानबंदी कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
बयान के अनुसार, किशोरी 30 मई को गुमला से दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी और हटिया स्टेशन पहुँची थी। लेकिन माँ के आग्रह पर उसने दिल्ली न जाकर गुमला लौटने का निर्णय लिया। इसी क्रम में उसने एक किराए का ऑटो लिया, जिसमें चालक ने उसे गुमला छोड़ने का भरोसा देकर रास्ता बदल दिया।

ऑटो चालक किशोरी को बहला-फुसलाकर विभिन्न स्थानों से होते हुए एक अन्य साथी के साथ चान्हों थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौड़ा गाँव के एक सुनसान इलाके में ले गया, जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
इसके बाद 31 मई की सुबह करीब 4 बजे आरोपी उसे ग्राम मुरगु स्थित मंत्री होटल के पास छोड़कर फरार हो गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ऑटो, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
1.    विनय कुमार साव (उम्र 35 वर्ष), पिता – बालेश्वर साव, निवासी – ग्राम सोपारम, थाना टंडवा, जिला चतरा; वर्तमान पता – कृष्णा नगर (देवनगर), चटकपुर, थाना रातु, जिला रांची।
2.    बसंत कुमार उर्फ बसंत कुमार साव (उम्र 32 वर्ष), पिता – सुरेश साव, निवासी – ग्राम बुंडु, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग; वर्तमान पता – एरॉन वाटिका मैरेज हॉल, ग्राम हुरहुरी, थाना रातु, जिला रांची।
जब्त सामग्री
•    ऑटो (टेम्पो) – रजिस्ट्रेशन नंबर JH01EF8404
•    पल्सर मोटरसाइकिल – रजिस्ट्रेशन नंबर JH01Z0967
•    दोनों अभियुक्तों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन
पुलिस मामले की जाँच गंभीरता से कर रही है और अन्य संभावित कड़ियों की भी पड़ताल जारी है। किशोरी को आवश्यक सुरक्षा और परामर्श मुहैया कराया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...