Jharkhand

ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

लोहसिंघना थाना क्षेत्रअन्तर्गत न्यु मुन्ना इलेक्ट्रोनिक्स दुकान से दिनांक 20.05.2023 को एक ग्राहक फोन करके चार(4) ए0सी0 का ऑडर किया और दिये गये पत्ते पर भेजने के लिए बोला गया । इसी क्रम में विश्वास में आकर दुकानदार के द्वारा ग्राहक के दिये हुए पत्ते पर चार (4) ए0सी0 भेजवा दिये। इसके बाद ग्राहक के द्वारा फर्जी पेमेन्ट दुकानदार को किया गया जब तक दुकानदार समझ पाता ग्राहक सभी ए0सी0 को लेकर भाग गया। इस संबंध में न्यु मुन्ना इलेक्ट्रोनिक के मालिक के आवेदन पर लोहसिंघना थाना काण्ड संख्या 139/23 दिनांक 02.06.2023 धारा 406/420/467/468/471/34 भा0द0वि0 दर्ज किया तथा उक्त ए0सी0 की बरामदगी हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया। इस टीम मे अनु०पु०पदा0 श्री महेश प्रजापति, पु०अ०नि० थाना प्रभारी बिपिन कुमार यादव, पु०अ०नि० सुनिल कुमार, आO 128 आशुतोष कुमार साहु एंव सशस्त्र बल के द्वारा तकनीकी शाखा की मदद से छापामारी किया जा रहा था। दिनांक 06.08.2023 को ठगी करने वाले अभियुक्त को रांची से गिरफ्तार किया गया तथा ठगी किया गया तीन ए0सी0 को बरामद किया गया तथा दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 1. मो0 एयाज अहमद उर्फ रजत उम्र 25 वर्ष पे0 स्व0 मो0 मुमताज सा) कर्बला चौक चिस्तिया नगर, थाना लोवर बाजार, रांची, 2. मो0 रेहान अहमद उम्र 27 वर्ष पे0 मो0 स्व0 रफई अहमद सा0 निजाम नगर, थाना हिन्दपिढी, जिला रांची। इस काण्ड मे ठगी की गई एक ए0सी0 की बरामदगी एंव काण्ड मे शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...