jamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

माँ की गोद सूनी हुई: जमशेदपुर में हार्ट अटैक से ढाई साल के मासूम की मौत

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती स्थित पदमा रोड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ढाई वर्ष के मासूम रौनक वीर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। जिसने भी सुना, विश्वास नहीं कर पाया कि इतनी कम उम्र में किसी बच्चे की मौत दिल के दौरे से हो सकती है।

मासूम रौनक वीर, परविंदर सिंह और निकिता कौर का बेटा था। पिता आईटी कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि दादा राजेंद्र सिंह बारीडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। परिवार का कहना है कि अभी कुछ महीने पहले ही रौनक की दादी का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था और अब उसी दर्द ने इस घर के आंगन से मुस्कान तक छीन ली।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे हर रोज की तरह उस दिन भी रौनक ने मां के हाथों से रोटी खाई, फिर अपनी दोनों बहनों 10 साल की जसकिरत और 8 साल की प्रभकिरत के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद खेलते-खेलते वह अचानक कमरे में जाकर पलंग पर लेट गया। मां निकिता कौर उस वक्त घरेलू कामों में व्यस्त थीं। थोड़ी देर बाद जब वह बेटे को खाना खिलाने कमरे में पहुंचीं, तो देखा कि रौनक शांत लेटा है। पहले सोचा कि वह नींद में है। लेकिन जब उठाने की कोशिश की तो उसका शरीर बिल्कुल शांत था। हिलाने-डुलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

घबराकर उन्होंने तुरंत परिवार वालों को बुलाया और पिता परविंदर सिंह को खबर दी, जो उस वक्त ऑफिस में थे। सभी उसे लेकर मर्सी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हार्ट फेल हो गया है। 


इसपर परिवार को यकीन नहीं हुआ। वे बच्चे को लेकर टीएमएच भागे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद टीनप्लेट अस्पताल के शीतगृह में रौनक का पार्थिव शरीर रखा गया है। आज मासूम का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...