रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू थाना अंतर्गत डाड़ीडीह महुआ चौक के समीप मंगलवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि पालू पिपरी टोला निवासी सिकंदर कुमार पिता अमरनाथ महतो और सोनू कुमार पिता छोटन महतो बाइक से पतरातू की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान डाड़ीडीह महुआ चौक के समीप बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे आजसू पार्टी के पतरातू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने दोनों घायल युवक को अपनी गाड़ी में बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए डॉ अमित तिर्की ने रिम्स रांची रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पतरातू पुलिस भी मौके पर पहुंची और वस्तु स्थिति की जानकारी ली।
Leave a comment