झारखंडब्रेकिंग

दो बच्चों की मौत करंट लगने से

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा : कोडरमा जिले के मधुवन गांव में गुरुवार शाम एक बेहद दुखद हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों की जान चली गई। घर के लोहे के दरवाजे में करंट आने से 10 साल की सरस्वती कुमारी और 3 साल के लड्डू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लड्डू सिंह अपनी पड़ोसन सरस्वती के साथ उसके घर खेलने गया था। खेलते वक्त दोनों बच्चे दरवाजे के संपर्क में आए, जिसमें करंट था। करंट लगते ही दोनों बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े।

कुछ देर बाद सरस्वती की बड़ी बहन कल्याणी वहां पहुंची। उसे भी दरवाजे से हल्का झटका लगा, लेकिन वह बच गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले वहां पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के चलते मैनेजर सिंह के घर में बिजली की सही से अर्थिंग नहीं हो पा रही थी, जिससे दरवाजे और खिड़कियों में करंट दौड़ रहा था। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

बगोदर में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsगिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग...

झारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Khabar365newsगिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा गांव में शुक्रवार सुबह...

झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

बरही नदी में युवक का पल्सर बहा , स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों के प्रयास से युवक की बची जान

Khabar365newsलोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा रांची जाने वाली मुख्य सड़क के बरही...

बिहारब्रेकिंग

भतीजे के साथ चाची 3 बच्चों को लेकर फरार

Khabar365newsबिहार : बिहार के जमुई जिले के भाटचक गांव से एक चौंकाने वाली...