BreakingCrimeJharkhandRamgarh

रामगढ़ फोरलेन कल्याणी होटल स्थित बाइक पर सवार दो अपराधकर्मी ने एक कार में फायरिंग की घटना को दिया अंजाम

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ फोरलेन कल्याणी होटल स्थित बाइक पर सवार दो अपराधकर्मी ने एक कार में फायरिंग कर फरार हो गए, कार में कुछ युवक और युवतियां बैठे हुए थे जो गोलीबारी में बाल बाल बच गए गोली कार में लगी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस वहां पहुंची तब तक अपराधकर्मी फरार हो गए थे पुलिस द्वारा गोली लगी कार को अपने कब्जे में लेकर रामगढ़ थाना लाया गया।

सूत्रों के अनुसार एक कार में सवार होकर भुरकुंडा के कुछ युवक और युवतियां आज बुधवार की सुबह सुबह रांची हजारीबाग फोरलेन सडक स्थित कल्याणी लाइन होटल पहुंची थी वहां वह लोग खाना खा रहे थे इसलिए दौरान बाइक पर सवार दो अपराधकर्मी वहां पहुंचे और युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे जिसका विरोध भी हुआ हल्की मारपीट भी हुई।

बताया जाता है कि बदमाशों ने जब युवतियों के साथ छेड़खानी की विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए तब युवक और युवतियों ने खाना बीच में ही छोड़कर जाने के लिए अपनी गाड़ी में सवार हो गए इसी दौरान बदमाशों ने उन लोगों पर गोली चला दी गनीमत रही कि गोली कार में लगी है और उन लोगों की जान बच गई।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है बदमाशों का चेहरा भी सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है जिसकी जांच पड़ताल जारी है जल्द आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करेगी।
बता था कि टाटा डिगोर कार बिक्रम सोनी का नाम से है जिसमें दो नाबालिग लड़की और बालिग लड़की और दो लड़के सवार थे। जिसके साथ अपराधकर्मी ने घटना को अंजाम दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू के मजदूरों ने ब्लैक डे काला दिवस मनाया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहस्पतिवार को पीबीयूएन एल पतरातू के...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली,

Khabar365newsपटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Khabar365newsअप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पंचायतों को पहली बार छप्पर फाड़ पैसा, 15वें वित्त आयोग के तहत मिले 2254 करोड़

Khabar365newsझारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए वित्तीय...