BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RIMS डेंटल इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय बैठक पूरी, छात्र की शिकायत पर विस्तृत चर्चा

Share
Share
Khabar365news

RIMS डेंटल इंस्टीट्यूट के छात्र अनिमेष सौरव कुल्लू द्वारा दर्ज शिकायत पर 2 और 3 दिसंबर को दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डीन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें डेंटल इंस्टीट्यूट के प्रभारी प्राचार्य, उप-डीन, अपर प्राध्यापक डॉ. ओम प्रकाश और PSM विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. अनित कुजूर शामिल थे। समिति ने पूरे मामले पर बिंदुवार चर्चा की और विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
बैठक में तय किया गया कि छात्र की शिकायत पर आगे की कार्रवाई रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से परामर्श के बाद ही की जाएगी। इसके लिए डीन, RIMS सह Dean Faculty of Medical Sciences कुलपति से औपचारिक वार्ता करेंगे। छात्र को यह भी बताया गया कि परीक्षाओं से जुड़ी कोई भी शिकायत डीन (एकेडमिक) को ही प्रस्तुत की जानी चाहिए और RTI व grievance आवेदन विश्वविद्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीधे जमा किए जाने होते हैं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए समिति ने छात्र और उसके अभिभावक से अलग से बातचीत की। डीन की उपस्थिति में दोनों को पूरी स्थिति समझाई गई और आगे की प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

रांची विश्वविद्यालय से जारी TR Copy के अनुसार छात्र को थ्योरी में 70 में से 25 अंक, इंटरनल में 10 में से 8, विवा में 20 में से 14 और प्रैक्टिकल में इंटरनल एग्जामिनर द्वारा 100 में से 65 अंक मिले। समिति ने स्पष्ट किया कि थ्योरी परीक्षा में प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा, हालांकि छात्र को PCP विषय में पास घोषित किया गया है।
DCI नियमों के अनुसार छात्र को 3rd Year के लिए योग्य माना गया है और उसे अगले महीने आयोजित होने वाली 2nd Year की परीक्षा में शामिल होने की सलाह दी गई है। समिति ने कहा कि बैठक के सभी निर्णय नियमों और शैक्षणिक प्रक्रियाओं के आधार पर लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई विश्वविद्यालय स्तर पर परामर्श पूरा होने के बाद की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...