BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के गुमला जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के टोटो गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में 4 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों की पहचान बसुआ गांव के रमेश उरांव और पसंगा गांव के संतोष गोप के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

गुमला सदर पुलिस थाने के प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया, “टोटो गांव के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार अन्य लोगों का गुमला के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...