CrimeJharkhand

खलारी/मैक्लुस्कीगंज थानान्तर्गत लेवी वसूलने हेतु एकत्रित हुए भा०क०पा० माओवादी के कोयल शंख जोन क्षेत्र के 04 माओवादी हथियार एवं नक्सली पर्चा के साथ गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

प्रसंगः खलारी थाना प्राथमिकी सं0-46/25 दिनांक 07.07.25 धारा 308 (2)/308 (4) बी०एन०एस० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

दिनांक 25.06.25 को सेन्ट्रल कोल फिल्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी से भा०क०पा० माओवादी के कोयल शंख जोन कमिटि का सदस्य मनोज जी के नाम से एक करोड़ रूपये लेवी की मांग की गई थी तथा 02 जूलाई तक लेवी की राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोलकर्मी के लिखित आवेदन के आधार पर खलारी थाना में प्राथमिकी सं0-46/25 दिनांक 07.07.25 धारा 308 (2)/308(4) बी०एन०एस० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट भा०क०पा० माओवादी की कोयल शंख जोन कमिटि के मनोज जी एवं अन्य के विरूद्ध दर्ज की गई।

काण्ड की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी, के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा काण्ड के उदभेदन एवं शामिल माओवादियों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चला रही थी कि इस बीच आज दिनांक 14.07.25 को मध्य रात्रि में छापामारी दल को सूचना मिली कि भा०क०पा० माओवादी के 04-05 सक्रिय सदस्य बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास व्यवसायियों, ठीकेदारों एवं ईट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने के लिए एकत्रित हुए है। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बक्सी बंगला चट्टी नदी के किनारे घेराबंदी किया गया। माओवादियों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे सशस्त्र बल की मदत से भाग रहे 04 भा०क०पा० माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनके तलासी लेने पर 1. योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन जी के पास एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतुस, 2. मुकेश गंझू के पास से लेवी में प्रयुक्त एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन एवं सिम, 3. मन्नु गंझू के पास से प्रतिबंधित संगठन भा०क०पा० माओवादी का लेटर पैड बरामद हुआ। माओवादी योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन जी से पुछताछ करने पर पता चला कि यह वर्ष 2006 में भा०क०पा० माओवादी उग्रवादी संगठन में शामिल हुआ था। इसके कार्य को देखते हुए इसे वर्ष 2006 के अंत में गारू सरजु क्षेत्र का एरिया कमाण्डर बना दिया गया। फिर इसे उसी क्षेत्र का वर्ष 2009 में सब-जोनल कमाण्डर बनाया गया। यह सबसे पहले वर्ष 2006 में ही गारू (लातेहार) थाना के केस में जेल गया था तथा वर्ष 2008 में जेल से छुटने के बाद पुनः संगठन में शामिल हो गया। पुनः यह वर्ष 2012 में रातु थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होकर जेल गया था तथा वर्ष 2022 में जेल से छुटने के बाद यह पार्टी से दुरी बनाकर रह रहा था तथा अपने केस में कोर्ट में हाजीर होने जाता था। पैसे की कमी हो जाने तथा माओवादी के कोयल शंख क्षेत्र के जोनल कमाण्डर रविन्द्र गंझू के निष्क्रिय हो जाने के कारण यह मुकेश गंझू, मन्नु गंझू एवं राजकुमार नाहक के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पार्टी को खड़ा किया तथा क्षेत्र के ठीकेदारो, व्यवसायियों, क्रशर मालिको तथा ईट भ‌ट्ठा मालिकों को जान मारने की धमकी देकर लेवी मांगना शुरू किया था। ये माओवादी दस्ता में रहने के क्रम में कई बार पुलिस से मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। गारू (लातेहार) थाना क्षेत्र के कटीया जंगल में पुलिस मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी मारे गये थे। यह सेन्ट्रल कमिटि सदस्य अरविन्द जी के कहने पर मृत पुलिसकर्मी के पेट में बम लगाने हेतु एक्सपर्ट को लेकर कटीया जंगल गया था। इस संबंध में पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।

गिरफ्तार माओवादियों का नामः-

  1. योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन गंझू पे० स्व० बखोरी बंझू, पता बातुमांग कोरना सिरम, थाना बरियातु (बालुमाथ), जिला लातेहार।
  2. मुकेश गंझू पे० स्व० बाबुलाल गंझू ग्राम बेलगड़ा, बजरमरी टोला, थाना चंदया, जिला लातेहार
  3. मनु गंझू पे० सुधन गंझू पता हेसालौंग गंझू टोला, थाना मैक्लुस्कीगंज, जिला राँची।
  4. राजकुमार नाहक पे० मोचीराम नाहक, पता मोहन नगर डकरा, थाना खलारी, जिला राँची।

अपराधिक इतिहासः-

  1. योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन जी का अपराधिक इतिहासः-

1 बालुमाथ थाना काण्ड सं0-14/11 दिनांक 19.07.11 धारा 147/148/149/353 / भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

2 गारू थाना काण्ड सं0-21/11 धारा 147/148/149/307/353/121/122 भा०द०वि०, 27 आर्म्स

एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट एवं 3/4/5 बि०पदा० अधि०

3 गारू थाना काण्ड सं0-22/11 धारा 329/337/338 भा०द० वि० 27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट

4 लातेहार थाना काण्ड सं0-137/12 धारा 147/148/149/341/342/379/447/448/504/506 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

5 बरवाडीह थाना काण्ड सं0-01/13 धारा 147/148/149/353/307 भा०द०वि०, 25 (1-बी) ए 26/27/35 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट

6 बरवाडीह थाना काण्ड सं0-136/12 धारा 341/342/323/504/395/397 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

7 बरवाडीह थाना काण्ड सं0-02/13 धारा 147/148/149/353/307/302/379/121 भा०द०वि०,

27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट

8 लातेहार थाना काण्ड सं0-135/11 धारा 147/148/149/353/307/324/325/337/338/427 भा०द०वि०, 25(1-बी) ए 26/27/35 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट

9 बालुमाथ थाना काण्ड सं0-11/12 धारा 147/148/149/302/307/353/379/332/333 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट

एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट एवं अन्य कई काण्डों में आरोपित।

10 पांकी (पलामू) थाना काण्ड सं0-46/13 धारा 147/149/353/307 भा०द०वि० 3/4/5 वि०पदा०अधि०

  1. मुकेश गंझू का अपराधिक इतिहासः-

1 चंदवा थाना काण्ड सं0-113/17 धारा 379/411 भा०द०वि०

2 चंदवा थाना काण्ड सं0-76/21 धारा 379/34 भा०द०वि०

3 लोहरदगा थाना काण्ड सं0-02/24 धारा ३ (ए) आर०डी० (यू०पी०) एक्ट

4 सिविल कोर्ट पलामू आर०ए०आई० नं0-2919 धारा ३ (ए) आर०पी० (यू०पी०) एक्ट

बरामद सामानो की विवरणी

  1. एक लोडेड देसी पिस्तौल
  2. 03 जिंदा कारतुस
  3. रेडमी कंपनी का मोबाईल सीम सहित, जिससे लेवी की मांग की गई थी

07 पीस प्रतिबंधित संगठन माओवादी क्म्युनिष्ट का पर्चा / लेटर पैड

  1. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीः-
  2. राम नारायण चौधरी, पु०उपा०, खलारी।
  3. जयदीप टोप्पो, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, खलारी,
  4. धनन्जय बैठा, थाना प्रभारी, मैक्लुस्कीगंज
  5. खलारी एवं मैक्लुस्कीगंज थाना के सशस्त्र बल
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...