झारखंडब्रेकिंग

अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पत्थर खदान के पोकलेन और हाईवा में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

साहेबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दामीनभीठा मौजा स्थित जय माता दी स्टोन वर्क्स खदान में रविवार देर रात अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने खदान में खड़ी दो पोकलेन मशीनों और दो हाईवा ट्रकों में आग लगा दी, जिससे सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को साहेबगंज एसडीपीओ किशोर टिर्की, इंस्पेक्टर राजीव रंजन और थाना प्रभारी पुनः पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यूट्यूब पर वायरल एक वीडियो से पता चला है कि लगभग 10 से 15 की संख्या में अपराधी खदान में पहुंचे और उन्होंने वाहनों में आगजनी की।

थाना प्रभारी ने बताया कि खदान के मालिक अमित जयसवाल द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इस प्रकार की आगजनी की घटना पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई है, जिससे इलाके के खनन संचालकों में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...