Jharkhand

*हजारीबाग के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में यूपी के सीएम योगी का हजारीबाग लोकसभा वासियों के नाम संदेश*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान रामगढ़

हजारीबाग के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों के नाम एक अपील वीडियो आया है। जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नमस्कार मां छिन्नमस्तिका और मां भद्रकाली की कृपा भूमि हजारीबाग की राष्ट्रवादी जनता को सादर अभिनंदन। आजादी के अमृत कल का यह पहला चुनाव है। अब तक चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुके हैं और अब 20 मई को आपकी बारी है। चुनाव कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण मैं प्रत्यक्ष रूप से आपके पास नहीं आ सका। इसलिए मुझे वीडियो मैसेज के माध्यम से आपसे संवाद करना पड़ रहा है। हजारीबाग की भूमि सदैव से राष्ट्रवाद की धरती रही है। आप लोगों ने तो हमेशा ही राष्ट्र प्रथम को वरीयता दी है।आज इस चुनाव में देश ऐसी स्थिति में खड़ा है जहां एक और तुष्टिकरण की साजिश करने वाला परिवारवादी इंडी गठबंधन है तो दूसरी ओर सुशासन और विकास का मोदी जी का मॉडल है। जहां एक और राम भक्त और राष्ट्रभक्त है तो दूसरी तरफ रामद्रोही और राष्ट्रीय विरोधी ताकत खड़े हैं। इस बार के चुनाव में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस संकल्प की सिद्धि में हजारीबाग की जनता का सहयोग आवश्यक है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनीष जायसवाल को अपने पहले भी चुना है। वे हजारीबाग सदर के दो बार के माननीय विधायक है। उनकी ईमानदारी सेवाभाव, कर्मठता से आप लोग स्वपरिचित है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा की आप सभी से मेरा विनम्र अपील है कि 20 मई को अपने मतदानकेंद्रों में स्वयं अपने परिजनों, मित्रों के साथ जाकर इवीएम के क्रम संख्या 2 पर अंकित कमल के निशान पर मतदान कर हजारीबाग से मनीष जायसवाल जी को विजयी बनाएं। आपका यह वोट देश की सुरक्षा, सनातन आस्था के सम्मान और देश में सुशासन व विकास की गति को एक नई रफ्तार देने वाला होगा। आप सभी को धन्यवाद।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...