BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

धर्म परिवर्तन पर बवाल, ग्रामीणों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के दोबा बरटोली गांव में रविवार को धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में हुई ग्रामीणों की बैठक में सुनिला उरांव नामक महिला ने अपने पति सुनील उरांव पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। सुनिला उरांव ने बैठक में बताया कि उसका पति अपनी आदिवासी सरना धर्म और परंपरा को छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने की कोशिश कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति ने उसे भी धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इस पर ग्रामीणों ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णय लिया कि यदि सुनील उरांव सरना धर्म त्यागकर दूसरा धर्म अपनाते हैं, तो उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही उन्हें गांव की जमीन-जायदाद से बेदखल किया जाएगा और हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की एकता और परंपरा के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने अपने निर्णय की लिखित सूचना थाना प्रभारी मनोज कुमार को सौंप दी है और धर्म परिवर्तन की कोशिशों पर रोक लगाने की मांग की है। बताया गया कि सुनील उरांव पिछले एक महीने से अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है, जिससे परिवार में लगातार तनाव बढ़ रहा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पुष्टि की कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैठक में वार्ड सदस्य करमी देवी, सुकुरमनी उरांव, गनसा उरांव, चमना उरांव, सुमेर लकड़ा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...