BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप में सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू के हुसैनाबाद में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद रांची में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से शुक्रवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। मृतका की पहचान बिहार के रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के जयनगरा निवासी 50 वर्षीय कलावती देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, 14 अक्टूबर को कलावती देवी का ऑपरेशन हुसैनाबाद के आर्यन हॉस्पिटल में किया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। कई दिनों तक इलाज के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

परिवार वालों का आरोप है कि आर्यन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की आंत कट गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल संचालक फरार बताए जा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम कुमार अंजन ने बताया कि कलावती देवी अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। उनके पति रामचंद्र बैठा लकवाग्रस्त हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। परिवार की दो बेटियां विवाह योग्य हैं, जिनके भविष्य को लेकर अब परिवार गहरे संकट में है।

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर और गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में हुसैनाबाद सीओ पंकज कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता के रूप में 20 हजार रुपये दिए और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और जाम हटा लिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...