Jharkhand

*पतरातु बलकूदरा ओपी जिंदल स्कूल में मनाया वन महोत्सव सप्ताह*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु बलकूदरा ओ. पी. जिंदल स्कूल में वन महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। बताते कि यह कार्यक्रम 1 जुलाई से आज 07 जुलाई तक ‘वन- महोत्सव सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करना था । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘फूलों ने पूछा बूंदों से (गीत), हम कहां रहेंगे’ (नाटक) की प्रस्तुति कर पेड़-पौधों की पीड़ा को अभिव्यक्त किया तथा वन संरक्षण का महत्व बताया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन राइटिंग एवं प्ले-कार्ड मेकिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, श्लोक वाचन प्रतियोगिता के माध्यम से जीवन में पेड़ों का महत्व बताया तथा वन संरक्षण का संदेश दिया।इसके साथ ही ‘वन महोत्सव सप्ताह के समापन दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की ओर से प्राचार्य, उप-प्राचार्या, शिक्षक- शिक्षकाओं तथा विद्यार्थियों के द्वारा पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया । वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कर यह संदेश दिया गया कि हरियाली से सुख समृद्धि का रास्ता निकलता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरुदत्त पाण्डेय जी ने कहा कि प्रकृति हम सबकी है और इसका संवर्धन-संरक्षण करना हम सभी का पुनीत दायित्व है । अगर हम अपने इस दायित्व से चूकते हैं तो हमें प्रकृति के विकराल रूप के लिए सावधान रहना होगा। वृक्षारोपण तथा उसके संरक्षण- संवर्धन से ही हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए वातावरण सृजित कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...