JharkhandpatratupatratuRamgarh

लोकहित अधिकार पार्टी का वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक
पतरातू । लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के तत्वावधान में शुक्रवार को पतरातू पर्यटन स्थल स्थित सुंदर प्राकृतिक वातावरण में वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं बुके भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने अपने संबोधन में कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता की आवाज को सड़क से लेकर निकाय स्तर तक बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनावों में पार्टी मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है। साहू ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य गांव से लेकर शहर तक जनता के वास्तविक मुद्दों को सरकार तक पहुँचाना और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।इस मौके पर प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह में संगठन के विस्तार, आगमी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनता के बीच जनसम्पर्क अभियान तेज करने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सामूहिक भोजन (वनभोज) का आनंद लिया और आपसी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। पूरा माहौल उत्साह, संवाद और संकल्प से भरा रहा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश महासचिव प्रमोद गुप्ता, कासीनाथ सांगा, जितू चरण गोंझू,प्रदीप ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...