वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मुरहा गांव, रांची में बच्चों के लिए एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों में ड्रॉइंग कॉपी, रंगीन पेंसिल, शार्पनर और अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी शिक्षा को बेहतर बनाना था। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या को ध्यान में रखते हुए, ताकि बच्चों की पढ़ाई रात के समय भी सुचारु रूप से जारी रह सके और आवश्यक कार्य आसानी से किए जा सकें, इसके लिए इमरजेंसी लाइट भी वितरित की गई।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी योगाचार्य ऋषिकेश, ट्रस्ट सदस्य साहिल श्रीवास्तव, अभय राज, मनीष कुमार और मुस्कान कुमारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट शिक्षा, योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
Leave a comment