झारखंडब्रेकिंग

चतरा में मॉब लिंचिंग, लूटपाट के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Share
Share
Khabar365news

चतरा : चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सौरू नावाडीह गांव में लूटपाट के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान राजो गंझू (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लावालौंग साप्ताहिक बाजार से चार लोग बाइक पर सवार हो कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान हांहे सौरू नावाडीह के बीच जंगल में लूटपाट के ख्याल से तीन लुटेरे जंगल से निकले। उन्होंने बाइक को धक्का मार दिया। इससे बाइक पर सवार हो कर गांव लौट रहे चारो ग्रामीण सड़क पर गिर गए। वे ग्रामीणों के साथ लूटपाट का प्रयास करने लगे। इस बीच दोनों ओर से मारपीट होने लगी। मारपीट के क्रम में लुटेरों ने धारदार हथियार से ग्रामीणों पर वार किया। जिससे दो मुकेश और एक अन्य ग्रामीण जख्मी हो गए। 

दो लुटेरे भाग गये
इसी बीच साप्ताहिक हाट से कुछ और ग्रामीण उसी रास्ते से गुजर रहे थे। ग्रामीणों की संख्या बढ़ता देख दो लुटेरे जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने एक लुटेरे राजो गंझू को पड़कर गांव ले आए और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने उसकी इतनी पिटाई कर दी की उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से एक महीने पहले सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी के बाजारटांड में ग्रामीणों की भीड़ में एक युवक की जान ले ली थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

25 फीट ऊंचाई पर लगा रहा था झंडा, गिरने से मजदूर की मौत; परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Khabar365newsगिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित 20 पंथी कोठी में झंडा लगाने...

HazaribaghJharkhandब्रेकिंग

हजारीबाग के सौरव ने लिखी संघर्ष की कहानी, मुंबई से गांव लौटकर बनाई वेब सीरीज

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग से एक अलग ही कहानी सामने आई है। फिल्मों...

बिहारब्रेकिंग

राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, वोट अधिकार यात्रा में हुए शामिल

Khabar365newsबिहार : बिहार में जारी वोट अधिकार यात्रा के 16वें दिन शनिवार...

झारखंडब्रेकिंगलातेहार

लातेहार में डबल मर्डर, पत्नी और मासूम बेटे की पति ने की हत्या

Khabar365newsलातेहार : लातेहार जिले में डबल मर्डर हुआ है। छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत...