झारखंडब्रेकिंग

बोकारो में युवक की टांगी से मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

बोकारो: जिले के पेटरवार में एक युवक की टांगी से मारकर हत्या कर दी गयी. घटना पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी के कोचाकुल्ही स्थित डहरडीह में मंगलवार देर रात की बतायी जाती है. मृतक की पहचान पिछरी निवासी विपुल कुमार मिश्रा (24 वर्ष) के रूप में हुई. वह गुलचंद मिश्रा का पुत्र था. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह 6 बजे से फुसरो-जैनामोड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. पेटरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने में जुट गई. बताया गया कि लखन साव ने मंगलवार की शाम विपुल को फोन करके कोचाकल्ही स्थित डहरडीह रोड बुलाया था. वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये अपराधियों ने टांगी से मारकर विपुल की हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Breakingब्रेकिंग

भतीजी की शादी से पहले मचा मातम,

Khabar365newsबकचुंबा गांव में भतीजी की शादी से ठीक पहले एक व्यक्ति ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Khabar365newsधनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक...