झारखंडब्रेकिंग

रात 1 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद विनय चौबे को रिम्स किया गया शिफ्ट

Share
Share
Khabar365news

शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और सहायक उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को शनिवार को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने रांची स्थित विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके तहत उन्हें होटवार स्थित केंद्रीय कारागार ले जाया गया। हालांकि रात में अचानक विनय चौबे की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देर रात करीब 1 बजे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज वहां चल रहा है। इससे पहले एसीबी को अदालत से दोनों अधिकारियों से पूछताछ के लिए दो दिन की अनुमति मिली थी। तय समयसीमा के भीतर पूछताछ पूरी कर शनिवार सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों ने अधिकांश सवालों के जवाब में खुद को निर्दोष बताया और घोटाले से किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया। 

गौरतलब है कि 20 मई को एसीबी ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। उन पर झारखंड सरकार को 38.44 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। फिलहाल एसीबी की जांच जारी है, लेकिन अब तक की पूछताछ में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...