BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह निकाय चुनाव के बाद हिंसा, गोलीबारी में दो घायल; 5 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह नगर निकाय चुनाव 2026 के मतदान के बाद हुई हिंसक घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे वार्ड संख्या 18 स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आजाद नगर अनुजाति टोला के मतदान केंद्र के पास हुई। किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा भीड़ को तितर-बितर किया। इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर पचंबा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

घायल मोहम्मद शमीम और सेरु के बयान पर अलग-अलग कांड दर्ज किए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन कर तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद, अमित विश्वकर्मा, आकाश हांडी, मंजीत पासवान और किशोर पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर 7.65 एमएम का देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
पूरे मामले की जानकारी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामनिवास यादव (उपायुक्त) और डॉ. विमल कुमार (पुलिस अधीक्षक) ने दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि चुनावी हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद एयरपोर्ट विस्तार पर सरकार का इनकार, अरूप चटर्जी–दीपक बिरुवा में तकरार

Khabar365newsविधायक अरुप चटर्जी के सवाल के जवाब में सरकार ने धनबाद में...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर

Khabar365newsजामताड़ा प्रखंड के गोशाला रोड पर टहल रहे एक युवक को विपरीत...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने DC को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsजामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के परिणामों से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद कोर्ट को ईमेल से मिली उड़ाने के धमकी

Khabar365newsधनबाद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम...