Jharkhand

गावां में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 9 लोग घायल

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गावां के हरिजन टोला में देर शाम स्थानीय मुखिया कन्हाई राम के परिवार व टोला के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसमें मुखिया के बेटा व मां समेत टोले के कुल नौ लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, हरिजन टोला के कुछ लोगों ने मुखिया के बेटे को अबीर लगा दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया. मामूली बात पर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दोनों तरफ से जमकर ईंटें व लाठियां चलीं. कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया. खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए हैं. घटना में मुखिया की मां शकुंतला देवी व पुत्र आयुष कुमार का माथा फट गया है. मुखिया की पत्नी व भाई भी जख्मी हुए हैं. सभी घायलों का इलाज गावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. पहले बुधवार, फिर गुरुवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. सूचना मिलते गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. दोनों पक्षों ने गावां थाना में लिखित शिकायत की है. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में टाइगर मोबाइल जवानों का फायरिंग अभ्यास,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस के टाइगर मोबाइल जवानों ने अपनी ऑपरेशनल दक्षता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

7 सितंबर को RIMS का निरीक्षण करेंगे ACS अजय कुमार सिंह,

Khabar365newsरांची। रिम्स में चल रहे निर्माण और मरम्मति कार्यों की प्रगति की...

BreakingJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में पिकनिक के दौरान हादसा, नदी में डूबे दो दोस्तों की मौत

Khabar365newsचतरा। जिले में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों के साथ नदी में...