BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह पतरातू के दौरे पर आए, विंडो इंस्पेक्शन करते हुए पतरातू स्टेशन पहुंचे, उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद- अखिलेश मिश्रा और साथ मे रेलवे के उच्च अधिकारी भी शामिल थे,पतरातू स्टेशन से डीजल लोको शेड पहुंचे जहां एक पुराना डीजल लोको जो कोरोना काल से खराब था उस लोकोमोटिव को पतरातू शेड का कर्मचारियों ने मिलकर लाइन मे दौरने लायक बनाया, जिसका उदघाटन नारियल फोरकार विधिवत रूप से महाप्रबंधक ने किया, उसके पहले पंडित बिधिबत रूप से पूजा अर्चना किया. उसके बाद पूरे शेड का निरीक्षण किया,और नया बन रहे शेड का अवलोकन किये. रेलवे स्टेशन में उनके स्वागत के लिए स्टेशन प्रबंधक कृष्णा राम, वरीय अनुभाग अभियंता (विद्युत ), पी के मुखोपाध्याय, वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य ) बिनय कुमार,वरीय अनुभाग अभियंता (पथ )एस तिवारी, गौरी शंकर सोय, एस एम ऑन,वरीय अनुभाग अभियंता (कैरेज ) बी बारइक,

सुमित कुमार,उपस्थित थे,बाद में डीजल लोको शेड मे उनका स्वागत वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता -अनिल कुमार सिंह, मंडल विद्युत अभियंता – निशांक पटेल,एम एम अंसारी, अजित कुमार, पी के वर्मा, शंकर दयाल दास, पारस कुमार,राम कुमार,शम्भू कुमार, के साथ भारी संख्या में कर्मचारी थे ,डीजल लोको शेड के गेट पर डीजल कॉलोनी के महिलाओं ने महाप्रबंधक को रोककर कुछ समस्याओं से अवगत कराया जिसमें रेल आवास में पानी का सप्लाई नियमित न होना, कॉलोनी का ख़राब रास्ते का निर्माण करना, रेलवे कॉलोनी की साफ सफाई तथा रेलवे अस्पताल में एक लेडी डॉक्टर को पदस्थापित करने का मांग रखा. महाप्रबंधक ने महिलाओं के बाद बहुत ही ध्यान से सुने और सभी मांगों पर विचार किया जाएगा ऐसा उन्होंने कहा तथा लेडी डॉक्टर के लिए मंडल रेल प्रबंधक को कहा के धनबाद से एक लेडी डॉक्टर को सप्ताह में एक दिन पतरातू भेजनें का कोशिश करें. महाप्रबंधक का दौरे का सुरक्षा व्यवस्था इंस्पेक्टर ए के सिंह,सीनियर एएसआई सोनू कुमार और आरपीएफ जवानों ने किया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

झारखंड ग्रामीण बैंक पतरातु शाखा के द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातु में झारखंड ग्रामीण बैंक, पतरातु...