Home Hazaribagh सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप, हजारीबाग में ’वार्ब’ (WARB) की बैठक का हुआ आयोजन
Hazaribagh

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप, हजारीबाग में ’वार्ब’ (WARB) की बैठक का हुआ आयोजन

Share
Share

बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में दिनांक 23 सितंबर 2024 समय 1100 बजे से झारखण्ड राज्य में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई व निवारण हेतु वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। 
वार्ब बैठक में बड़ी संख्या मंे सेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे। इस दौरान राकेश रंजन लाल, उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) कैंप के सक्षम अधिकारी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की पंेशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया साथ ही पुनर्वास व कल्याण संबधित जानकारी एवं भविष्य में सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब (WARB) की बैठक आगामी दिसंबर माह में होगी।
Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

बरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...