Jharkhand

बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand Weather : झारखंड में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में अब तापमान में बढ़ोतरी आएगी। इस दौरान लोगों को चेतावनी भी दी गई है।तापमान के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को सावधान भी रहने के लिए कहा गया है क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव होने का असर लोगों के सेहत पर पड़ सकता है। इस दौरान एलर्जी, अस्थमा, सर्दी-खांसी के मामले बढ़ जाते हैं।जमशेदपुर में 12 डिग्री पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। यानी ढाई डिग्री तापमान अधिक होगा। इसके बाद से लगातार तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा देखने को मिलेगा। जमशेदपुर में सोमवार को कैसा रहा मौसम, मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

कड़ाके की ठंड से कांप रहा कोयलांचलगिरिडीह कोयलांचल समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों में माघ महीने में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित है। सूर्य उदय होने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल पाती है। सोमवार को दिन भर कनकनी से लोग परेशान रहे।लोग गर्म कपड़े या फिर अलाव जला कर ठंड से खुद को बचाते दिखेद्। सुबह काम पर जाने वाले दैनिक मजदूरों और सीसीएल कर्मचारियों की परेशानी कंपकंपी ने बढ़ा दी है।कोलकर्मियों और दिहाड़ी मजदूर गर्म कपड़े पहन कर अपने घरों से निकल रहे हैं। वहीं गरीब परिवार के लोग अलाव जला कर ठंड से राहत ले रहे हैं।इधर पिछले दो दिनों से सुबह से ही आसमान साफ रहने से क्षेत्र के तापमान में भी कुछ वृद्धि हुई है। सोमवार को क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...