आस्थाधर्म-कर्म

कब है बसंत पंचमी, 25 जनवरी या 26? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Share
Share
Khabar365news

बसंत पंचमी माघ मास के शुक्‍ल पक्ष कर पंचमी के दिन मनाई जाती है। इस दिन कला और संगीत की देवी मां सरस्‍वती की पूजा की जाती है। कला और शिक्षा जगत के लोगों के लिए यह दिन बहुत खास होता है और वे लोग विधि विधान से मां सरस्‍वती की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। कुछ लोगों के मन में बसंत पंचमी की तिथि को लेकर उलझन है। इनकी जानकारी के लिए हम बता रहे हैं कि बसंत पंचमी इस साल 26 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसी मान्‍यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्‍वती की पूजा करने से आपकी संतान सदा तरक्‍की करती है और आपके घर में भी सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, व मन एकाग्रचित होता है।

बसंत पंचमी का महत्‍व:

बसंत पंचमी को लेकर पौराणिक मान्‍यता है कि इस दिन ब्रह्माजी के मुख से मां सरस्‍वती का प्राकट्य हुआ था। इसी दिन मां सरस्‍वती ने प्रकट होकर इस सृष्टि को ध्‍वनि प्रदान की थी। इस दिन से बसंत ऋतु के आरंभ के साथ ही सुहावना मौसम आरंभ हो जाता है और वातावरण में एक अलग तरह की मिठास और सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। जिन लोगों के घर में पढ़ने वाले बच्‍चे हैं, उन लोगों को बसंत पंचमी के दिन अपने घर में सरस्‍वती पूजन का आयोजन अवश्‍य करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी संतान तीव्र बुद्धि वाली बनती है और करियर में सफलता व तरक्‍की प्राप्‍त करती हैं। बंगाली समाज के लोगों में सरस्‍वती पूजन बहुत धूमधाम से किया जाता है।

बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त:

माघ मास की पंचमी यानी कि सरस्‍वती पंचमी का आरंभ 25 जनवरी को दोपहर में 12 बजकर 34 मिनट पर होगा और इसका समापन 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 28 पर होगा। इसलिए बसंत पंचमी की पूजा उदया तिथि की मान्‍यता के अनुसार 26 जनवरी को मनाई जाएगी। 26 जनवरी को बसंत पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 7 मिनट से दिन में 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

बसंत पंचमी की पूजाविधि:

बसंत पंचमी पर मां सरस्‍वती के साथ ही रति और कामदेव की पूजा भी की जाती है। बसंत पंचमी के दिन पीले वस्‍त्र धारण करना शुभ माना जाता है। पीले चावल, पीले फल और पीली मिठाई के साथ मां सरस्‍वती की विधि विधान से पूजा करें और सरस्‍वती वंदना करें। इस दिन कामदेव और रति की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आनंद बना रहता है। पूजा में रोली, मौली, हल्दी, केसर, अक्षत, पीले या सफेद रंग का फूल, पीली मिठाई आदि चीजों का प्रयोग करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

Jharkhandpatratupatratuआस्था

ब्रह्माकुमारीज भुरकुंडा सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा के साथ शिव और शंकर की झांकी से लोगों को दिया शिव संदेश

Khabar365newsमहाशिवरात्रि अर्थात् ज्योर्तिलिंग शिवबाबा का दिव्य अवतरण दिवस हैं- बीके रामदेव रिपोर्ट...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...