उत्तराखंडझारखंडब्रेकिंग

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी का गंभीर सवाल- कब जागेगी केंद्र सरकार?

Share
Share
Khabar365news

केदारनाथ हादसे पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘इस घटना ने मेरी आत्मा को झंझोर कर रख दिया है.. 7 लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत का आखिर जिम्मेदार कौन है। मोदी सरकार लोगों के जान माल की सुरक्षा देने में नकाम साबित हो रही है। जब से श्रद्धालुओं की मौत की खबर सुनी है मन व्यथित हैं। ईश्वर उन पवित्र आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। देश के नागर विमानन मंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे मैं यह मांग करता हूं। साथ ही सिंगल इंजन वाले हेलीकॉप्टर के उड़ान पर प्रतिबंध लगना चाहिए।’ 

कहा कि गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुई इस दुर्घटना में 7 श्रद्धालुओं, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस मर्मांतक हादसे ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, हर साल केदारनाथ यात्रा में हादसे क्यों? केंद्र सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा में इतनी लापरवाह क्यों है? सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का प्रयोग बंद क्यों नहीं होता? केंद्रीय उड्डयन मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि श्रद्धालु कोई आम यात्री नहीं होते, वो आस्था का प्रतीक हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? भारत सरकार मूकदर्शक क्यों बनी बैठी है। 

देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। हमारी सरकार हर स्तर पर चौकसी रखती है, इसलिए वहां कभी ऐसी त्रासदी नहीं घटती। तो फिर हर बार केदारनाथ में ही क्यों होता है ऐसा। यह सीधा-सीधा सरकार की विफलता है, और इसका जवाब जनता मांगेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...