मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जहां होगी पेयजल की समस्या वहां जिप की आंतरिक निधि से टैंकर की व्यवस्था कर की जाएगी जलापूर्ति – उप विकास आयुक्त

---Advertisement---
Khabar365news

धनबाद भीषण गर्मी के दौरान जिले के किसी भी पंचायत से पानी की समस्या की सूचना मिलने पर उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। इस आशय का निर्देश उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रखंड के किसी भी पंचायत में चापाकल, कुंआ या भू-जलस्तर गिरने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त होगी, वहां जिला परिषद की आंतरिक निधि से व्यय करके टैंकर से लोगों को सुचारू रूप से पानी देने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।इसी कड़ी में आज निरसा प्रखंड के 2 पंचायत में टैंकर द्वारा लोगों को पानी मुहैया कराया गया। इससे लगभग 200 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply