JharkhandRanchi

क्या आज CM हेमंत सोरेन ED के सामने होंगे पेश,सस्पेंस बरकरार

Share
Share
Khabar365news

 रांची: रांची भूमि घोटाला में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी की ओर से उन्हें भेजा गया यह पांचवा समन है। पिछले चार समन पर मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए थे।पांचवें समन पर भी सीएम के ईडी कार्यालय जाने की संभावना कम है। मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर हाई कोर्ट में ईडी की कार्रवाई के विरुद्ध याचिका दायर की है। अभी तक यह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुआ है। बुधवार को उनके अधिवक्ता हाई कोर्ट में इसे मेंशन (जल्द सुनवाई का आग्रह) करेंगे।मुख्यमंत्री ने पूर्व में ईडी पर यह आरोप लगाते हुए समन वापस लेने को कहा था कि ईडी केंद्र के इशारे पर काम कर रही है और जनता के माध्यम से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

जब मुख्यमंत्री 14 अगस्त को ईडी के पहले समन पर नहीं पहुंचे तो ईडी ने उन्हें 24 अगस्त के लिए दूसरा समन किया था, लेकिन उस दिन भी मुख्यमंत्री ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। उन्होंने ईडी को पत्र भेजकर जानकारी दी थी कि ईडी के अधिकारों को उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

जब कोर्ट से ईडी को कोई सूचना नहीं दी गई तो ईडी ने नौ सितंबर के लिए उन्हें तीसरा समन किया था। नौ सितंबर को भी मुख्यमंत्री ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे तो ईडी ने उन्हें चौथा समन कर 23 सितंबर को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था।

उस दिन भी वे ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे और उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। इसके बाद ईडी ने उन्हें पांचवा समन कर चार अक्टूबर को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...