BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

चौकीढाब में भक्ति की बयार, भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्र

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर (पाकुड़):
चौकीढाब गांव मंगलवार को पूरी तरह भगवामय नजर आया। हर ओर “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयघोष गूंज रहे थे। अवसर था श्री चिंताहरण महादेव सेवा समिति, चौकीढाब द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह सह भक्ति ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा का।

10 से 16 फरवरी तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें गांव की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा ध्वज थामे भक्ति रस में डूबे नगर भ्रमण कर रहे थे।

सुबह से ही गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा था। कन्याओं ने पास की नदी से विधि-विधान के साथ जल भरकर कलश उठाया और पूरे गांव की परिक्रमा की। ढोल-नगाड़ों और भजनों की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी

नगर भ्रमण के उपरांत यज्ञ स्थल पर पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत कलश स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर कथावाचक ब्रजरज दास जी महाराज, वृंदावन भी उपस्थित रहे, जो आगामी सप्ताह भर श्रीमद

भागवत कथा का रसपान

कराएंगे।
आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में भक्ति, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। पूरे सप्ताह प्रतिदिन संध्या में प्रवचन एवं

भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में समिति के गुरुदयाल साहा, शिवशंकर साहा, प्रह्लाद साहा, दिनेश सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से भरे इस आयोजन ने चौकीढाब को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया है। आने वाले दिनों में भागवत कथा के माध्यम से गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर थाना में यूडी केस 02/26...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ गांव की समीप...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रामीणों ने किया विरोध, हैसला पंचायत में खेल बंद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंगलवार को हेसला पंचायत भवन के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

37 वां शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे डीजल कॉलोनी के फुटबॉल मैदान...