BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवर संग मिलकर महिला ने रची पति की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला का उसके देवर के साथ अवैध संबंध था, जिस वजह से उसने अपने पति की हत्या करवाई। महिला के अलावा भाड़े के दो हत्यारों को भी शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मृतक का भाई (महिला का देवर) फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला के पति (32) की 27 जनवरी को महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी गई थी।

महागामा के पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “हमने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि मृतक का भाई अभी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मृतक की पत्नी सोनी देवी (30) का अपने देवर रोहित मोदी के साथ करीब चार-पांच वर्षों से अवैध प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने महिला के पति को रास्ते से हटा दिया।” जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पूरी घटना की साजिश महिला और उसके देवर ने मिलकर रची थी। पुलिस ने बताया कि रोहित ने अपने गांव के दोस्त मोहम्मद शैन के माध्यम से एक लाख रुपये में महिला के पति की हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद शैन ने अपने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिडो को इस वारदात में शामिल किया और उसे 25,000 रुपये दिए।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अन्य संबंधित सामान भी बरामद कर लिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि साजिश के तहत शैन और विजेंद्र ने कुल्हाड़ी खरीदी और 27 जनवरी को रोहित के निर्देश पर शराब पिलाने के बहाने मृतक को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अवैध खनन का विरोध पड़ा भारी, पूरे परिवार से मारपीट का आरोप

Khabar365newsझारखंड। अवैध खनन का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शराब के नशे में दो सांप चबाने का दावा, शरीर में नहीं दिखा विष का असर

Khabar365newsचतरा। चतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रशासन ने नहीं बनाई सड़क, ग्रामीणों ने श्रमदान से तैयार किया रास्ता

Khabar365newsग्रामीण क्षेत्र। वर्षों तक सड़क की मरम्मत नहीं होने और बार-बार शिकायतों...