JharkhandRamgarh

रामगढ़ भुरकुंडा में रसोई गैस को लेकर महिला ने काटा बवाल,पुलिस के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के भुरकुंडा शीन गैस एजेंसी में रसोई गैस को लेकर एक महिला ने काफी बवाल काटा। महिला गैस एजेंसी पर काम कर रहे कर्मचारियों पर पत्थर से हमला करने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोग और पुलिस की सूझबुझ से मामला शांत हो सका।

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला गैस उपभोक्ता भुरकुंडा मस्जिद स्थित गैस एजेंसी पहुंची। जहां महिला ने घर मे गैस की किल्लत होने की बात कहते हुए अविलम्ब रसोई गैस उपलब्ध कराने को कहा। लेकिन एजेंसी में काम कर रहे लोगो ने समझाया कि गैस की कोई कमी नही है। अपने 13 मार्च को गैस बुकिंग किया है।

बुकिंग में दिए गए समय पर आपको गैस मिल जायेगा। लेकिन महिला कुछ भी सुनने से साफ मन करते हुए फौरन गैस उपलब्ध कराने को कहा। लेकिन कर्मचारियों ने जब महिला की बात से इंकार किया तो महिला आगबबूला हो गयी। महिला ने पास में रखा पत्थर उठा लिया और कर्मचारियों को मारने के लिए दौड़ी।

इसी बीच वहां मौजूद अन्य लोगो ने महिला को पकड़ लिया। जिसके बाद गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला को लेकर महिला को समझा बुझाकर वापस भेजा। जिसके बाद मामला शांत ही गया। वही गैस संचालक ने कहा कि एजेंसी में रसोई गैस की कोई किल्लत नही है। सभी लोगो को समय पर गैस मिलेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में बेटियों का बढ़ता हौसला, लाठी-तलवार से आत्मरक्षा का अनोखा प्रदर्शन

Khabar365newsगिरिडीह शहर में इन दिनों एक सकारात्मक और प्रेरणादायक बदलाव देखने को...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत: झारखंड की कानून-व्यवस्था का असली चेहरा- अम्बा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पूरा झारखंड की जनता अपराधियों से...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

महाष्टमी जुलूस में जय श्री राम के नारेसे गूंजा पतरातु क्षेत्र

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू रामनवमी पूजा महासमिति ने गुरुवार...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बाइक अनियंत्रित होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों रिम्स रेफर।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुबासल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवहनी मंदिर के मोड़...