BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में चीख-पुकार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के धनबाद में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोविंदपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की है। महिला की पहचान पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के विश्वाडीह निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संगीता कुमारी अपने पति सुनील कुमार सिंह के साथ स्कूटी पर जा रही थी।

रास्ते में वह स्कूटी रोक कर सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगी तो इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...