BreakingCrimeJharkhandRamgarh

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के पतरातू थाना अंतर्गत खैरा मांझी के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि खलारी होर बस्ती निवासी मोहरी देवी (50) अपने बेटा अखिलेश यादव के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ जिला के छोटकाकाना जा रही थी। इसी दौरान खैरा मांझी के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने से असंतुलित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गई। फौरन उसे पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक डॉ मिथिलेश प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव थाना ले गए। मालूम हो कि 10 मई मृतक के बेटा अखिलेश यादव की शादी हुई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...