BreakingCrimeJharkhandRanchi

रांची के हरमू में युवक की गोली मार कोकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

Ranchi: राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात गोलीबारी हुई है. यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू फल मंडी के पास स्थित आस्था हॉस्पिटल के पास हुई है. जहां अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है. मृतक व्यक्ति की पहचान अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि आस्था हॉस्पिटल से सटे हरमू नदी के पास कुछ युवक नशा का सेवन कर रहे थे. इसी दौरान विवाद हुई. जिसके बाद अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद अपराधियों ने शव को एक किनारे फेंक कर घटनास्थल से फरार हो गया.

दौड़ाकर गोली मारे जाने की आशंका

fhj

घटनास्थल पर जिस तरह से अभिषेक कुमार सिंह का शव बरामद किया गया है, उसे देखकर लगता है कि उसे दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी गई है. सब्जी मंडी के आसपास कई स्थानों पर खून बिखरा पड़ा है. इस मामले को लेकर एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है,पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जिस स्थान पर अभिषेक कुमार सिंह का शव मिला है, उसके आसपास काफी खून बिखरा हुआ पाया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है, कि पहले अभिषेक कुमार सिंह का अपराधियों के साथ काफी मारपीट हुई होगी, उसके बाद उसे गोली मारी गई है. हरमू स्थित फल बाजार में रात नौ बजे के बाद सभी दुकानें बंद हो जाती हैं. उसके बाद ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...