BreakingCrimeJharkhandPakur

कालू पाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

माइकल हेंब्रम (33) की मौत से क्षेत्र में शोक, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना क्षेत्र के शहर ग्राम के समीप स्थित कालू पाड़ा गांव में सोमवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान अखरासोल निवासी माइकल हेंब्रम (33 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में इसकी सूचना महेशपुर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता का नाम पुलिस हेंब्रम बताया जा रहा है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि माइकल हेंब्रम सामान्य व्यवहार का युवक था, ऐसे में इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...