Home Active जामताड़ा में JLKM ने बढ़ाया संगठन का दायरा,
ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में JLKM ने बढ़ाया संगठन का दायरा,

Share
Share

जामताड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी की जामताड़ा जिला इकाई की ओर से नारायणपुर प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता JLKM के जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन चेतन राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम कुमार महतो के विचारों और संघर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने नारायणपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में जल्द संगठन का विस्तार करने की बात कही।

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करने और संगठन की विचारधारा से अवगत कराने की जिम्मेदारी देने की बात कही गई। जिलाध्यक्ष ने जामताड़ा जिले के अन्य प्रखंडों में भी संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज करने की बात कही।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, जिला महासचिव अर्जुन मंडल सहित अफताब अहमद, बरकत अंसारी, राजकिशोर महतो, मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी, अक्षय कुमार और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JLKM की इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी पंचायत चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी करने पर चर्चा की गई।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर किला मंदिर में 63वें महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ किला मंदिर में गूंजा जयकारा, 63वें महायज्ञ की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...