Home Active रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था
ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

Share
Share

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए अर्थ एक प्रयास (AEP Community Development Foundation) ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से सराहनीय पहल की है। इस अभियान के तहत 35 यूनिट रक्त के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है. संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना और रक्त की कमी के कारण किसी की जिंदगी संकट में न पड़े, इसके लिए सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस पहल में संस्था की टीम के सदस्य सिमरन, सना नूरी, दीपा, खुशबू, खुशी, रवि, कुंदन, श्रीकांत, सोनू, राहुल, विकास, सुकांत, पंकज बंसल, रितेश, रंजन, आकाश, सुमंत, क्रांति नायक और गौरव प्रकाश सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।इस सामाजिक अभियान में आरोग्यम ब्लड सेंटर के एडमिन नदीम और उनकी पूरी टीम का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। संस्था के सदस्यों का मानना है कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इस पहल के माध्यम से लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की जा रही है।संस्था का संदेश है— “अर्थ एक प्रयास, हर जीवन अनमोल, हर प्रयास अनमोल। रक्तदान करें, जीवन बचाएं।” संस्था ने मानव सेवा को अपना उद्देश्य और मानवता को अपनी पहचान बताते हुए सेवा परमो धर्म: के संकल्प को दोहराया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र

Ranchi : मंगलवार की सुबह झारखंड की राजधानी रांची सहित कई इलाकों...

JharkhandActiveBreakingRanchi

जेपीएससी गड़बड़ी, दो को याचिका ठुकरायी

रांची। 14वीं जेपीएससी गड़बड़ी मामले में आरोपी ऋतिक और पंकज प्रसून की...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...